अहमदाबाद। विख्यात प्रवचनकर्ता मोरारी बापू की पत्नी 79 वर्षीया नर्मदा बा का बुधवार को भावनगर जिले के तलगाजरडा गांव में निधन हो गया। ऊनका अंतिम संस्कार गांव मे ही किया गया।यह जानकारी उनके पारिवारिक सूत्रों ने दी।
मोरारी बापू के निकटतम करीबी बताया कि नर्मदाबा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। नर्मदा बा ने बुधवार तड़के तलगाजरडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोरारी बापू से फोन पर बात कर दुख व्यक्त किया। नर्मदा बा के निधन की खबर से तलगाजरडा बंद रहा।
