आज का दिन 12 राशियों के लिए नए अवसर और सतर्कता दोनों का संकेत लेकर आया है। जानिए आपके राशि पर आज ग्रहों की चाल का क्या असर पड़ेगा
🔴 मेष राशि (Aries)
पिता का सहयोग और वरिष्ठों का आशीर्वाद आपके करियर को नई दिशा देगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में बढ़त मिलेगी।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
🟤 वृषभ राशि (Taurus)
भाग्य साथ देगा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। प्रेम और संतान सुखद रहेगा। व्यापारिक योजनाओं में सफलता मिलेगी।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
🟢 मिथुन राशि (Gemini)
थोड़ा जोखिम भरा समय बना हुआ है। वाहन सावधानी से चलाएं। शासकीय समस्याओं से राहत मिलेगी। प्रेम-संतान और व्यापार में सकारात्मकता बनी रहेगी।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
🔵 कर्क राशि (Cancer)
महत्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले ही निपटा लें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। प्रेम और संतान पक्ष बेहतर रहेगा। व्यापार स्थिर रहेगा।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।
🟡 सिंह राशि (Leo)
स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। पारिवारिक और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापारिक कठिनाइयां दूर होंगी।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।
🟢 कन्या राशि (Virgo)
प्रतिद्वंद्वियों पर हावी रहेंगे। भावनात्मक संतुलन जरूरी है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार में प्रगति होगी।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।
⚖️ तुला राशि (Libra)
भावुकता में लिया गया निर्णय नुकसान कर सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। प्रेम और व्यापार स्थिर रहेगा।
उपाय: नीली वस्तु साथ रखें।
🔴 वृश्चिक राशि (Scorpio)
घर में कलह के संकेत हैं, संयम से काम लें। रक्तचाप संबंधी परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान और व्यापार संतुलित रहेंगे।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
🟣 धनु राशि (Sagittarius)
पराक्रम रंग लाएगा और करियर में तरक्की मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में शुभ समय बना हुआ है।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
🟤 मकर राशि (Capricorn)
धन और परिवार में वृद्धि के संकेत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी।
उपाय: मां काली की आराधना करें।
🟢 कुंभ राशि (Aquarius)
दिन के पहले भाग में मानसिक चिंता बनी रहेगी, लेकिन शाम के बाद हालात बेहतर होंगे। व्यापार में उन्नति के संकेत हैं।
उपाय: हरी वस्तु साथ रखें।
🟣 मीन राशि (Pisces)
पार्टनरशिप और दूर के व्यापारिक निर्णय सायंकाल से पहले लें। प्रेम में थोड़ी दूरी संभव है, लेकिन व्यापार स्थिर रहेगा।
उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।