जशपुर, 16 जून 2025: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दुखद समाचार सामने आया है। पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक गोमती साय की माता श्रीमती बसंती पैंकरा का निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने X (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट में लिखा:
> “पत्थलगांव की विधायक गोमती साय की पूजनीय माताजी श्रीमती बसंती पैंकरा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति!”
