रायपुर, 21 जून 2025 —रायपुर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) जमा करने वालों को बड़ी राहत दी है। जो नागरिक 30 जून 2025 तक अपने प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करेंगे, उन्हें 6.25 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा। निगम ने इस योजना को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भुगतान की सुविधा प्रदान की है।
नगर निगम राजस्व विभाग के अनुसार, लोग अपनी संपत्ति का कर ऑनलाइन पोर्टल, वॉट्सऐप, वेबसाइट के चैटबॉट, और क्यूआर कोड स्कैन करके भी जमा कर सकते हैं। साथ ही नागरिक अपने जोन कार्यालय या निगम मुख्यालय से संपर्क कर टैक्स भुगतान संबंधी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
वॉट्सऐप से ऐसे करें टैक्स जमा
नगर निगम ने सुविधा को और आसान बनाते हुए वॉट्सऐप नंबर 9301953298 जारी किया है। नागरिक इस नंबर पर अपनी प्रॉपर्टी आईडी भेजकर सीधे टैक्स जमा कर सकते हैं। चैटबॉट की सहायता से पूरा भुगतान प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी की जा सकती है।
वेबसाइट से भुगतान की प्रक्रिया
1. रायपुर नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
2. ‘प्रॉपर्टी टैक्स’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. अपनी प्रॉपर्टी आईडी और वार्ड नंबर दर्ज करें।
4. ‘ऑनलाइन टैक्स पेमेंट’ ऑप्शन पर जाएं।
5. भुगतान के लिए उपलब्ध विकल्पों में से एक चुनें और भुगतान पूरा करें।
6. भुगतान की रसीद को डाउनलोड और सेव करना न भूलें।
अंतिम तिथि 30 जून
नगर निगम ने सभी करदाताओं से अपील की है कि 30 जून 2025 तक प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान अवश्य करें ताकि उन्हें छूट का पूरा लाभ मिल सके। निर्धारित तिथि के बाद छूट का लाभ नहीं मिलेगा।
संपर्क करें
अगर भुगतान के दौरान किसी भी तरह की समस्या आती है, तो नागरिक मोबाइल नंबर 9301953298 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
