1 जुलाई 2025 से देशभर में पैन कार्ड, रेलवे टिकट बुकिंग, इनकम टैक्स रिटर्न (ITR), और क्रेडिट कार्ड लेनदेन से जुड़े कई अहम नियम बदल गए हैं। सरकार और बैंकों ने इन बदलावों को सुरक्षा, पारदर्शिता और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लागू किया है। हालांकि इनका सीधा असर आम लोगों की जेब और दिनचर्या पर पड़ेगा।
🔶 अब पैन कार्ड के लिए आधार अनिवार्य
नए पैन कार्ड के लिए अब आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है।
पहले ड्राइविंग लाइसेंस या जन्म प्रमाणपत्र से भी पैन बनता था।
अब सिर्फ आधार से ही नया पैन कार्ड बन सकेगा।
जिन लोगों का पैन पहले से है लेकिन आधार से लिंक नहीं है, उनके पास 31 दिसंबर 2025 तक का समय है।
लिंक न करने पर पैन निष्क्रिय हो जाएगा, जिससे बैंकिंग और टैक्स से जुड़े सभी कार्य प्रभावित होंगे।
—
🔶 रेलवे टिकट बुकिंग में आधार और OTP अनिवार्य
अब तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी कर दिया गया है।
15 जुलाई से टिकट बुकिंग (ऑनलाइन और काउंटर) में टू-फैक्टर OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा।
इसके तहत रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP के बिना टिकट बुक नहीं किया जा सकेगा।
रेलवे AC और नॉन-AC टिकट किराए में भी मामूली बढ़ोतरी करने पर विचार कर रहा है:
नॉन-AC: ₹0.01 प्रति किमी
AC: ₹0.02 प्रति किमी
—
🔶 ITR भरने की डेडलाइन बढ़ी, अब 15 सितंबर तक मौका
सैलरी पाने वाले टैक्सपेयर्स के लिए राहत की खबर है:
ITR भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दी गई है।
टैक्स एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें, ताकि तकनीकी दिक्कतों और सर्वर लोड से बचा जा सके।
—
🔶 क्रेडिट कार्ड पर शुल्क और सुविधाओं में बड़ा बदलाव
✅ SBI कार्ड्स में बदलाव:
SBI एलिट और माइल्स कार्ड पर अब एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस नहीं मिलेगा।
Minimum Amount Due (MAD) की गणना का तरीका बदला है – अब EMI और ब्याज को अलग तरह से जोड़ा जाएगा।
✅ HDFC बैंक ने लगाया नया चार्ज:
10,000 रुपये से ज्यादा के ऑनलाइन गेमिंग, रेंट पेमेंट,
50,000 रुपये से ऊपर के यूटिलिटी बिल पेमेंट,
और 10,000 से ज्यादा के वॉलेट लोड पर 1% का चार्ज लगेगा।
(अधिकतम ₹4,999 तक शुल्क)
✅ ICICI बैंक का ATM चार्ज:
खुद के एटीएम पर पहली 5 निकासी मुफ्त, इसके बाद ₹23 प्रति निकासी।
अन्य बैंकों के एटीएम:
मेट्रो में 3 और गैर-मेट्रो में 5 ट्रांजेक्शन फ्री, उसके बाद ₹23 नकद निकासी और ₹8.50 बैलेंस चेक पर।
विदेशी ATM से निकासी पर ₹125 + 3.5% फॉरेन करेंसी चार्ज।
✅ कैश जमा पर शुल्क:
Cash Recycler Machine (CRM) पर पहली 3 जमा मुफ्त, उसके बाद ₹150 प्रति ट्रांजेक्शन।
महीने में 1 लाख से ज्यादा जमा करने पर ₹150 या ₹3.5 प्रति ₹1,000 (जो अधिक हो) शुल्क लगेगा।
—
📌 क्या करें आम लोग?
जल्द से जल्द पैन को आधार से लिंक करें।
रेलवे टिकट बुकिंग के लिए आधार और मोबाइल नंबर अपडेट रखें।
ITR भरने में देर न करें, लास्ट डेट का इंतजार नुकसानदायक हो सकता है।
क्रेडिट कार्ड यूज से पहले बैंक के नए नियम और चार्जेज पढ़ लें।
