छत्तीसगढ़: नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, CMO से लेकर इंजीनियर तक कई अधिकारी हुए इधर-से-उधर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय प्रशासन विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग ने 30 जून को व्यापक तबादला आदेश जारी करते हुए प्रदेशभर में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस तबादले से डिप्टी डायरेक्टर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO), इंजीनियर और अकाउंट विभाग के अधिकारी प्रभावित हुए हैं।