आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को सावधानी बरतने की भी सलाह दी जा रही है। जानिए आपकी राशि का हाल
🔴 मेष राशि
भाग्य आपका साथ देगा। अब तक रुके हुए कार्य पूरे होंगे और विघ्न-बाधाएं दूर होंगी। प्रेम, संतान और व्यापार से जुड़ी स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कोई भी बड़ा जोखिम लेने से बचें।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
🟠 वृषभ राशि
आज का दिन थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और वाहन संभलकर चलाएं। जहां कठिनाई नजर आए, वहां आगे न बढ़ें। प्रेम और व्यापार सामान्य से बेहतर रहेंगे।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
🟡 मिथुन राशि
आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। सेहत में सुधार होगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम-संतान और नौकरी-व्यवसाय से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
🔴 कर्क राशि
आज शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, फिर भी प्रेम और व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
🟠 सिंह राशि
भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। दिन को रचनात्मक कार्यों में लगाएं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और व्यापार में थोड़ा धैर्य रखें।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
🟢 कन्या राशि
घर में किसी शुभ कार्य की संभावना है, साथ ही भूमि या वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। हालांकि घरेलू विवाद की स्थिति भी बन सकती है।
उपाय: भगवान विष्णु को प्रणाम करें।
⚖️ तुला राशि
पराक्रम और मेहनत आज रंग लाएगी। रोजगार व व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। सेहत अच्छी रहेगी और पारिवारिक माहौल भी अनुकूल होगा।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
🦂 वृश्चिक राशि
धन लाभ होगा और परिवार में वृद्धि के संकेत हैं। स्वास्थ्य और प्रेम की स्थिति बेहतर होगी। व्यापार में लाभ रहेगा। फिलहाल निवेश से बचें।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
🏹 धनु राशि
आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। सेहत में सुधार दिखेगा। प्रेम-संतान और व्यवसायिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम है।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
🐊 मकर राशि
कुछ मानसिक चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन प्रेम और व्यापार की स्थिति ठीक बनी रहेगी।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
🌊 कुंभ राशि
आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा। नए स्रोतों से आमदनी होगी। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
🐟 मीन राशि
व्यवसायिक स्थिति में मजबूती आएगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
