छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से मिला-जुला रहने वाला है। जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन:
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। मानसिक उलझनें बढ़ेंगी और भ्रमित करने वाली खबरें मिल सकती हैं। यात्रा में कष्ट संभव है। आय और व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लाल वस्तु पास में रखें, लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को अपने और पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। व्यावसायिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष बेहतर रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को यात्रा से बचना चाहिए। धार्मिक कार्यों में अतिवादी न बनें। अपमान का भय रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान का पक्ष अच्छा है। व्यापार भी मध्यम गति से चलेगा। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे। लाल वस्तु पास में रखें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को जीवनसाथी और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी में कोई रिस्क न लें। गुदा रोग से परेशानी हो सकती है। काली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रहेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी लेकिन कार्य में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे। काली वस्तु पास रखें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को मानसिक अवसाद और उलझन का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए गृह कलह की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा लेकिन प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। काली वस्तु का दान करें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए व्यावसायिक हलचल बनी रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान का पक्ष अच्छा रहेगा। काली वस्तु का दान करें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को आज आर्थिक जोखिम से बचना चाहिए। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे लगाने से नुकसान हो सकता है। मुख रोग से भी परेशानी हो सकती है। हरी वस्तु पास रखें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए घबराहट और बेचैनी का दिन रहेगा। हालांकि प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास में रखें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को सिर दर्द और नेत्र पीड़ा की संभावना है। व्यापार और प्रेम मध्यम रहेगा। यात्रा से लाभ मिलेगा। काली वस्तु का दान करें।
