छांगुर बाबा की गिरफ्तारी पर दिया तीखा बयान, कहा- “भारतीय संविधान को ताक पर रखकर बेटियों की जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं ऐसे नरपिशाच”
उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किए गए छांगुर बाबा और उनके गिरोह पर भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। महू से विधायक ठाकुर ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा—
“ऐसे नरपिशाचों के हाथ-पैर और प्रजनांग काट देने चाहिए ताकि भविष्य में कोई इस तरह का दुस्साहस न कर सके। जब तक सख्त सजा नहीं दी जाएगी, तब तक ऐसे अपराध नहीं रुकेंगे।”
विधायक ठाकुर ने छांगुर बाबा के गिरोह पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग आस्था के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे हैं और बेटियों की जिंदगी को बर्बाद कर रहे हैं।
“शरीयत मानते हैं तो सजा भी वैसी ही मिलनी चाहिए”
उषा ठाकुर ने कहा कि ऐसे लोग भारतीय संविधान को नहीं मानते। ये लोग खुद को शरीयत का मानने वाला बताते हैं तो फिर इन पर सजा भी वैसी ही कठोर होनी चाहिए, ताकि यह समाज के लिए उदाहरण बन जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधी हर विधानसभा और हर वार्ड में हो सकते हैं, इसलिए नागरिकों को भी सतर्क रहना चाहिए।
कई आरोपों में पकड़ा गया छांगुर बाबा
उत्तर प्रदेश की एटीएस ने 5 जुलाई को छांगुर बाबा, उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसीरीन और दो अन्य को गिरफ्तार किया था। गिरोह पर हिंदू और अन्य गैर-मुस्लिम लोगों को बहला-फुसलाकर, डराकर और लालच देकर धर्मांतरण करवाने का आरोप है। गिरोह पर उत्तर प्रदेश अवैध धर्मांतरण प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत कार्रवाई की गई है।
भोपाल की घटना का भी किया जिक्र
उषा ठाकुर ने भोपाल में हुई कथित लव जिहाद की घटना का हवाला देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक राज्य की समस्या नहीं है। पूरे देश में ऐसे गिरोह सक्रिय हैं जो समाज को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं।
