
बलौदाबाजार | 19 जुलाई 2025 जिले के सिमगा क्षेत्र में आबकारी विभाग ने नकली शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी टीम ने शनिवार को सिमगा के ग्राम चौरेंगा में छापा मारकर 106 पेटी अवैध देसी मसाला शराब बरामद की है। बरामद की गई शराब की कुल कीमत 5 लाख 8 हजार 800 रुपए आंकी गई है।
मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
कार्रवाई में चूरन वर्मा पिता बिसौहा वर्मा (आयु 45 वर्ष, निवासी चौरेंगा, थाना सिमगा) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने कोठार (बाड़ी) के कमरे में भारी मात्रा में नॉन ड्यूटी पेड देसी मसाला शराब छिपाकर रखी थी। जब आबकारी विभाग ने छापा मारा, तब मौके से 915.84 बल्क लीटर शराब जब्त की गई।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) और 36 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालयीन अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
कलेक्टर और आबकारी आयुक्त के निर्देश पर कार्रवाई
यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त श्री श्याम धावडे, कलेक्टर श्री दीपक सोनी और जिला आबकारी अधिकारी श्री मुकेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में ये अधिकारी रहे शामिल
सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जलेश सिंह
सिमगा सर्किल प्रभारी श्री मनराखन नेताम
भाटापारा सर्किल प्रभारी श्री दिनेश कुमार साहू
प्रधान आरक्षक श्रीमती राधा गिरी गोस्वामी
वाहन चालक ओमप्रकाश धीवर
रजत कुमार (आबकारी टीम बलौदाबाजार-भाटापारा)
