छत्तीसगढ़ में 68 ASI को सब-इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश

रायपुर, 22 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में पदोन्नति को लेकर एक अहम आदेश जारी किया गया है। प्रदेश के 68 सहायक उप निरीक्षकों (ASI) को सब-इंस्पेक्टर (SI) के पद पर प्रमोशन मिला है। इस संबंध में राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने आदेश जारी किया है।

प्रमोशन पाने वाले सभी पुलिसकर्मी फिलहाल प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ हैं। अब ये अधिकारी अपने नए पद पर जिम्मेदारी निभाएंगे। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची में सभी 68 ASI के नाम और उनके वर्तमान जिले का उल्लेख किया गया है।