इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव पदों के लिए 26 जुलाई से आवेदन शुरू

नई दिल्ली, 24 जुलाई 2025:- अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव परीक्षा 2025 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2025 से शुरू होगी, जो 17 अगस्त 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवश्यक योग्यता

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।

  • स्थानीय भाषा का ज्ञान: आवेदन राज्य से संबंधित स्थानीय भाषा का ज्ञान आवश्यक है।

  • निवास प्रमाण: जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहीं के निवासी होने चाहिए।

  • आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष (17 अगस्त 2025 की गणना के अनुसार)।

    • आरक्षित वर्गों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹650 (₹550 प्रोसेसिंग + ₹100 आवेदन शुल्क)

  • SC/ST/महिला/पूर्व सैनिक: ₹550 (केवल प्रोसेसिंग शुल्क)

वेतनमान और भत्ते

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 (₹21,700 – ₹69,100) के तहत वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी:

  1. टियर-1 (MCQ आधारित परीक्षा): इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

  2. टियर-2 (डिस्क्रिप्टिव परीक्षा): पहले चरण में सफल अभ्यर्थी इसमें भाग लेंगे।

  3. टियर-3 (इंटरव्यू/पर्सनालिटी टेस्ट): अंतिम चरण में चयनित उम्मीदवारों का मूल्यांकन होगा।

तीनों चरणों में किए गए प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 26 जुलाई 2025

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अगस्त 2025