रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के तीन जिलों में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिन जिलों में यह नियुक्तियां की गई हैं, उनमें बालोद, दंतेवाड़ा और गरियाबंद शामिल हैं।

प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार घोषित इन कार्यकारिणियों में जिला स्तर पर पदाधिकारियों, मोर्चा प्रमुखों और विशेष आमंत्रित सदस्यों को जगह दी गई है। पार्टी ने संतुलन बनाते हुए युवाओं, अनुभवी कार्यकर्ताओं और सामाजिक प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस गठन का उद्देश्य आगामी चुनावी तैयारियों को धार देना और संगठनात्मक मजबूती सुनिश्चित करना है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री की सहमति से यह सूची जारी की गई है।
