‘राधे-राधे’ बोलने पर नर्सरी की बच्ची के मुंह पर लगाया टेप, मारपीट का आरोप — प्रिंसिपल गिरफ्तार

दुर्ग, छत्तीसगढ़ | 1 अगस्त 2025
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नर्सरी की मासूम बच्ची को ‘राधे-राधे’ बोलने की कीमत मार और टेप से चुकानी पड़ी। मामला जिले के बागडूमर गांव स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम मिशनरी स्कूल का है, जहां स्कूल प्रबंधन की अमानवीय हरकत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

📍क्या है पूरा मामला?

बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे जब 3.5 साल की गर्विता यादव रोज की तरह स्कूल गई, तो उसने हिंदू परंपरा अनुसार ‘राधे-राधे’ कहकर अभिवादन किया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल की प्रिंसिपल इला इवन कौलवीन इस पर नाराज हो गईं और बच्ची के मुंह पर करीब 15 मिनट तक टेप चिपका दिया।

इतना ही नहीं, बच्ची ने घर आकर बताया कि “जब मैं राधे-राधे बोली, तो मैडम ने एक टेप ऐसा लगाया, दूसरा वैसा… बहुत देर तक टेप रखा और फिर मुझे मारा।”

👨‍👩‍👧 परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

बच्ची के पिता प्रवीण यादव ने बताया कि स्कूल से आने के बाद गर्विता चुपचाप सो गई। जब उठने पर उन्होंने प्यार से पूछा कि स्कूल में क्या हुआ, तो बच्ची ने रोते हुए पूरी घटना बताई। उसके हाथ और चेहरे पर चोट के निशान भी थे।

इस पर परिजन तुरंत नंदिनी नगर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

🚨 पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना देर किए स्कूल की प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि धारा 323 (मारपीट), 342 (गलत तरीके से बंद करना), और जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

⚡ बजरंग दल का हंगामा

घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की