दक्षिण पूर्व रेलवे 9 से 26 अगस्त तक लोटापहाड़-सोनुवा-लोटापहाड़ स्टेशनों के बीच अप और डाउन लाइन पर ट्रैक रिन्यूअल ट्रेन (टीआरटी) मशीन से रेल लाइन दुरुस्ती का कार्य करेगी। इसके लिए प्रतिदिन साढ़े पाँच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन रद्द, डायवर्ट या आंशिक रूप से रद्द रहेगा।
दक्षिण पूर्व रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेशंस मैनेजर श्रीनिवास सामंत द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस ब्लॉक के दौरान यात्रियों को असुविधा हो सकती है।
इन ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा (09, 12, 16, 19, 23 और 26 अगस्त)
18109/18110 टाटा–इतवारी–टाटा एक्सप्रेस
68043/68044 टाटानगर–राउरकेला–टाटानगर मेमू
68025/68026 चक्रधरपुर–राउरकेला–चक्रधरपुर सारंडा मेमू
डायवर्ट रूट से चलेंगी ट्रेनें
18478 योग नगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस
चलेगी: 08, 15, 22 अगस्त
रूट: इब–झारसुगुड़ा रोड–संबलपुर सिटी–कटक होकर पुरी
रद्द खंड: 09, 16, 23 अगस्त को झारसुगुड़ा–राउरकेला–चक्रधरपुर–टाटानगर
18477 पुरी–योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस
चलेगी: 11, 18, 25 अगस्त
रूट: कटक–संबलपुर सिटी–झारसुगुड़ा रोड–इब होकर ऋषिकेश
रद्द खंड: 12, 19, 26 अगस्त को टाटानगर–चक्रधरपुर–राउरकेला–झारसुगुड़ा
शॉर्ट टर्मिनेशन / शॉर्ट ओरिजिनेशन वाली ट्रेनें (09, 12, 16, 19, 23, 26 अगस्त)
22861 हावड़ा–कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस: चलेगी टाटानगर तक (टाटा–कांटाबांजी रद्द)
12871 हावड़ा–टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस: चलेगी टाटानगर तक (टाटा–टिटलागढ़ रद्द)
12872 टिटलागढ़–हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस: चलेगी राउरकेला तक (राउरकेला–हावड़ा रद्द)
22862 कांटाबांजी–हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस: चलेगी राउरकेला तक (राउरकेला–हावड़ा रद्द)
