रायपुर, 11 अगस्त 2025
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।
बस्तर जिला मुख्यालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अन्य जिलों में ध्वजारोहण इस प्रकार होगा—
राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
सरगुजा: आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम
गरियाबंद: खाद्य मंत्री दयालदास बघेल
बालोद: वन मंत्री केदार कश्यप
कोरबा: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन
जशपुर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
रायगढ़: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
सूरजपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
जांजगीर-चांपा: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
बलौदाबाजार: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
बेमेतरा: सांसद विजय बघेल
कवर्धा: सांसद संतोष पांडेय
बलरामपुर: सांसद चिंतामणि महाराज
महासमुंद: सांसद रूपकुमारी चौधरी
सारंगढ़: सांसद राधेश्याम राठिया
सक्ति: सांसद कमलेश जांगड़े
बीजापुर: सांसद महेश कश्यप
कांकेर: सांसद भोजराज नाग
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
इसके अलावा, मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में धरमलाल कौशिक, कोरिया में अमर अग्रवाल, धमतरी में अजय चंद्राकर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में रेणुका सिंह, कोंडागांव में लता उसेंडी, नारायणपुर में विक्रम उसेंडी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राजेश मूणत, दंतेवाड़ा में किरण देव और सुकमा में धरमजीत सिंह ध्वजारोहण करेंगे।
