ग्लोबल संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी के आसार

मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार आज पॉजिटिव नोट पर खुल सकता है। सोमवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट आई थी, लेकिन एशियाई बाजारों में ज्यादातर तेजी है, जिससे घरेलू बाजार को सपोर्ट मिल सकता है।

सुबह करीब 7:30 बजे गिफ्ट निफ्टी 23 अंकों (0.09%) की बढ़त के साथ 24,598 पर था। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि सेंसेक्स ने लंबी गिरावट के बाद डेली चार्ट पर रिवर्सल पैटर्न बनाया है और तेजी वाली कैंडल मौजूदा लेवल से आगे की रैली का संकेत देती है। निफ्टी 50 में भी तेजी वाला कैंडलस्टिक पैटर्न बना है, जो खरीदारी की रुचि और गति को दर्शाता है।

एशियाई बाजारों का हाल

  • चीन का SSE Composite Index 14.67 अंक (0.40%) की बढ़त के साथ 3,662.22 पर

  • साउथ कोरिया का Kospi 29.55 अंक (0.92%) ऊपर 3,236.32 पर

  • जापान का Nikkei 225 सबसे ज्यादा 980.91 अंक (2.35%) चढ़कर 42,801.39 पर

  • हॉन्ग-कॉन्ग का Hang Seng Index 35.25 अंक (0.14%) गिरकर 24,871.56 पर

अमेरिकी बाजार क्यों फिसले
सोमवार को अमेरिकी बाजार लाल निशान में बंद हुए। ट्रेडर्स सप्ताह के अंत में आने वाली प्रमुख मुद्रास्फीति रिपोर्ट्स से पहले सतर्क रहे और टैरिफ से जुड़े पॉजिटिव डेवलपमेंट्स का असर सीमित रहा।

  • Nasdaq Composite 0.30% गिरकर 21,385.40 पर

  • S&P 500 0.25% गिरकर 6,373.45 पर

  • Dow Jones 200.52 अंक (0.45%) फिसलकर 43,975.09 पर बंद

मार्केट विश्लेषकों का कहना है कि आज एशियाई बाजारों की मजबूती और गिफ्ट निफ्टी में बढ़त भारतीय शेयर बाजार को शुरुआती समर्थन दे सकती है।