साय मंत्रिमंडल का विस्तार, कल तीन नए मंत्री लेंगे शपथ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल विस्तार तय हो गया है। कल (बुधवार) सुबह 10:30 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। भाजपा विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्ला ने पत्र जारी कर इसकी पुष्टि की है।

सूत्रों के मुताबिक, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब नए मंत्री के तौर पर शपथ ले सकते हैं। तीनों विधायकों को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रण भेजा जा चुका है और स्टेट गैरेज में उनके लिए वाहन भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।”