BMO डॉ. रविशंकर अज़गले की बेहतरीन पहल… कसडोल में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर विशाल रक्तदान शिविर सम्पन्न, 53 यूनिट रक्त एकत्र — छात्राओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने दिखाया उत्साह

छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें रजत महोत्सव के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी के निर्देशानुसार, सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा के मार्गदर्शन और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविशंकर अज़गले के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में बुधवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में कुल 53 यूनिट रक्तदान हुआ, जिसमें 12 छात्राएँ और 41 पुरुष शामिल रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कॉलेज के छात्र-छात्राओं, सीएचसी कसडोल स्टाफ, फील्ड स्टाफ सहित विकासखंड के सम्मानित नागरिकों और आसपास के गांवों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शिविर की सफलता में SDM, CEO, BMO सहित जिले से राजेंद्र घिरे, अंशुल सिंह तथा सीएचसी स्टाफ के आशानंद साहू, नरेंद्र पटेल, राजेश कुमार, नारायण वर्मा, घासीराम चौहान, धनेश्वर पटेल, जगमोहन पटेल, टीका राम, संतोष साहू, संतोष प्रजापति, शांति साहू, भगमती लहरी और गजेंद्र दीवान का विशेष योगदान रहा।

रक्तदान को प्रेरित करने में दौलतराम कॉलेज से श्री के.के. बर्मन, डॉ. दिनेश, कसडोल से चेतन क्षत्रिय, तेजस्वी साहू, भावेश यादव, निरेन्द् क्षत्रिय, प्रेस प्रतिनिधियों में हेमंत बघेल, श्रीवास जी, तथा सीएचसी स्टाफ से चंचल नायक, मुकेश पैकरा, फागु पटेल, हर नारायण, मुकेश कैवर्त्य और अन्य गणमान्य नागरिकों की सहभागिता सराहनीय रही।

कार्यक्रम के समापन पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविशंकर अज़गले ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—
“रक्तदान महादान है, और इस शिविर में लोगों की सहभागिता समाज में मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल है।”