राज्य सरकार ने वित्त सेवा अधिकारियों का किया तबादला

रायपुर- राज्य सरकार ने वित्त सेवा विभाग के कई अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें संयुक्त संचालक स्तर के तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उप संचालक और वरिष्ठ लेखा अधिकारी स्तर के कई अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।