CG- 2 लाख 20 हज़ार के नकली नोट जब्त, नकली नोट खपाने के फिराक में घूम रहे थे आरोपी

महासमुंद। प्रदेश में नकली नोट का धंधा करने निकले आरोपियों को पुलिस ने धर-दबोचा है। ओडिशा से नकली नोट लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी कर रहे थे। तभी जिले के चेकिंग पॉइंट्स से संदिग्धों की तलाशी के बाद 3 आरोपी पकड़े गए। आरोपियों के पास भारी मात्रा में नकली नोट बरामद हुए। जो कि 2 लाख 20 हज़ार 700 की नकली रकम बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, महासमुन्द जिले में नकली नोट छापने का अवैध कारोबार किया जा रहा था। पुलिस ने परसवानी चौक में वाहन चेकिंग प्वॉइंट पर दो बाइक CG 10 AW 2458 और CG 06 GS 9872 सांकरा की ओर बढ़ रहे थे। संदिग्ध वाहन चालकों को रोककर नाम, पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम पुनीराम पटेल, बलौदाबाजार निवासी बताया. दूसरे ने आलेख बरिहा भण्डारपुरी, ओडिसा निवासी बताया। वहीं तीसरे ने प्रफुल्ल बारीक सांकरा के महासमुन्द निवासी होना बताया।

जिसके बाद आरोपियों ने बातों को गोल-मोल घुमाना चालू किया। जिसपर पुलिस को और शक हुआ। इसके बाद इनके पास भारी मात्रा में 200-500 के नोट मिले जिसके लिए भी आरोपियों के पास कोई जवाब नहीं था। नोट चेक करने भेजे तो पता चला कि सारे नोट नकली हैं। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि आरोपी ओड़िशा से नकली नोट लाकर महासमुंद व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खपा रहे थे। जिन्हे पुलिस ने आज धरदबोचा है। पकडे गए आरोपियों से 2 बाइक और 3 मोबाइल भी जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस आरोपियों से पूछताछ करते हुए मामले से जुड़े तथ्य तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *