छत्तीसगढ़ के प्रभतेज भाटिया बीसीसीआई के नए संयुक्त सचिव बनने जा रहे हैं। उनका नाम 28 सितंबर को बोर्ड की नई कार्यकारी समिति की घोषणा के साथ आधिकारिक तौर पर घोषित किया जाएगा।
यह छत्तीसगढ़ के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है, क्योंकि भाटिया पहले भी बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। इस नए पद के साथ वह राज्य से पहले ऐसे व्यक्ति बन जाएंगे जिन्होंने बीसीसीआई में दो शीर्ष पदों पर काम किया हो।
ज्वाइंट सेक्रेटरी के तौर पर, भाटिया भारतीय अंडर-19 और महिला क्रिकेट टीमों के चयन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे।
