छत्तीसगढ़ : स्कूलों में 64 दिन की छुट्टियां, दशहरा-दिवाली के साथ समर और विंटर वेकेशन का आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए त्योहारों और अवकाश का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। अवर सचिव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सितंबर 2025 से जून 2026 तक छात्रों को कुल 64 दिन की छुट्टियां मिलेंगी।

त्योहार और अवकाश इस प्रकार रहेंगे —

दशहरा अवकाश : 29 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 (6 दिन)। इसके पहले 28 सितंबर और बाद में 5 अक्टूबर को रविवार होने से छात्रों को कुल 8 दिन स्कूल बंद मिलेगा।

दीपावली अवकाश : 20 से 25 अक्टूबर 2025 (6 दिन)। इसके आगे-पीछे रविवार होने से यहां भी कुल 8 दिन की छुट्टी रहेगी।

शीतकालीन अवकाश : 22 से 27 दिसंबर 2025 (6 दिन)। इसमें भी रविवार शामिल होने से कुल 8 दिन छुट्टी रहेगी।

ग्रीष्मकालीन अवकाश : 1 मई से 15 जून 2026 (46 दिन)।


इस तरह छात्रों को दशहरा, दिवाली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को मिलाकर कुल 64 दिन का अवकाश मिलेगा।

सरकार का यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में लागू होगा।