इंडोनेशिया से इस वक्त की बड़ी खबर सिदोअर्जो के इस्लामिक स्कूल की इमारत ढही…..

इंडोनेशिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, सिदोअर्जो के इस्लामिक स्कूल की इमारत ढहने से एक छात्र की मौत हो गई, वहीं 65 छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका है। इन छात्रों की उम्र 12 से 17 वर्ष के बीच है। हादसे के बाद इलाके में चीख पुकार मच गई है।

अधिकारियों ने बताया कि सिदोअर्जो के ईस्ट जावा कस्बे में इस्लामिक स्कूल ‘अल खोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल’ की इमारत ढहने की सूचना मिलने के बाद बचावकर्मी, पुलिस एवं सैन्यकर्मी पूरी रात राहत एवं बचावकार्य में जुटे रहे। स्कूल की इमारत जर्जर हालत में थी। घटना के 12 घंटे से भी अधिक समय बाद मंगलवार को भी छात्रों को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।