अहमदाबाद टेस्ट.. वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 में ऑलआउट

अहमदाबाद 2 अक्टूबर 2025 : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है। पहले दिन के खेल का दूसरा सेशन जारी है। टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 162 रन पर ऑलआउट हो गई है। मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह को 3 विकेट मिले। वेस्टइंडीज की ओर से जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। शाई होप 26 और कप्तान रोस्टन चेज 24 रन बनाकर आउट हुए।