महिला ने जलपरी जैसा दिखने वाले एक अद्भुत बच्चे को जन्म दिया…

छत्तीसगढ़ का पहला और भारत का दूसरा केस है। बच्चे के दोनों पैर जलपरी की तरह आपस में जुड़े थे। बच्चे का जब जन्म हुआ तो डाक्टर-नर्स हैरान रह गए।

धमतरी में 28 साल की महिला ने जलपरी जैसा दिखने वाले एक अद्भुत बच्चे को जन्म दिया है। डाक्टर का दावा है कि यह छत्तीसगढ़ का पहला और भारत का दूसरा केस है। बच्चे के दोनों पैर जलपरी की तरह आपस में जुड़े थे। बच्चे का जब जन्म हुआ तो डाक्टर-नर्स हैरान रह गए। यह दुर्लभ मरमेड बेबी जिंदगी और मौत से संघर्ष करता रहा।

अंतत: जन्म से तीन घंटे बाद इसकी मौत हो गई। डाक्टरी भाषा में इसे मरमेड सिंड्रोम (सिरेनोमेलिया) कहा जाता है। ऐसे बच्चों का जन्म के बाद भी जेंडर पता नहीं चल पता।

प्रसूता का डिलीवरी कराने वाली गायनी विशेषज्ञ डॉ. रागिनी सिंह ठाकुर ने बताया कि 1 अक्टूबर को एक महिला डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल पहुंची। पेट में थोड़ा भी पानी नहीं था। ऐसी स्थिति में तत्काल सीजर से डिलीवरी करानी पड़ी। शिशु के ऊपर का हिस्सा क्लीयर था। आंख, नाक, हार्ट विकसित थे, लेकिन रीढ़ की हड्डी से नीचे का हिस्सा फ्यूज था। बच्चे के नीचे का हिस्सा जलपरी की तरह था। बुधवार को 12.30 बजे बच्चे का 800 ग्राम के शिशु का जन्म हुआ और 3 घंटे के बाद उसकी मौत हो गई।