दंतेवाड़ा 06 अक्टूबर 2025 : जिले में नक्सलियों की बड़ी साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। सातधार-मालेवाही मार्ग पर लगाए गए 5 किलो के प्रेशर कुकर बम को जवानों ने बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से इस मार्ग पर IED प्लांट किया था। गश्ती अभियान के दौरान CRPF की 195वीं बटालियन, बारसूर और मालेवाही थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तलाशी करते हुए बम को खोज निकाला और सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।
