पटना। बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए इस बार चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने सोमवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को कराई जाएगी।
चुनाव की पूरी प्रक्रिया 40 दिनों तक चलेगी, जो अधिसूचना जारी होने से लेकर नतीजों की घोषणा तक फैली होगी। खास बात यह है कि पहले चरण की वोटिंग छठ पर्व के आठ दिन बाद होगी, जिससे त्योहारी सीजन के दौरान मतदाताओं और राजनीतिक दलों को कोई असुविधा न हो।
त्योहारी सीजन के बाद मतदान पर सहमति
चुनाव आयोग ने सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की उस मांग को माना, जिसमें उन्होंने दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के बाद वोटिंग कराने की अपील की थी। आयोग ने सामाजिक और सांस्कृतिक संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
संभावित राजनीतिक सरगर्मी तेज
चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी दल अब पूरी ताकत से मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में बड़े नेताओं की जनसभाएं, रैलियां और घोषणापत्र जारी होने की गतिविधियां तेज़ होंगी।
