कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलौदाबाजार-भाटापारा की इस उपलब्धि को लेकर की प्रशंसा…पीएमजनमन योजना में शत प्रतिशत आवास दिलाने सहित 100 प्रतिशत सैचुरेशन के लिए मुख्यमंत्री ने की कलेक्टर की प्रशंसा…

योगेश यादव/बलौदाबाजार। राज्य स्तरीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में आज मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जनमन योजना (PM Janman Yojana) के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों की सराहना की।
इस दौरान बलौदाबाजार-भाटापारा जिला को शत प्रतिशत आवास उपलब्ध कराने और 100 प्रतिशत सैचुरेशन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अग्रणी जिलों में शामिल किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए जिले के कलेक्टर दीपक सोनी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि बलौदाबाजार-भाटापारा ने योजनाओं के क्रियान्वयन में नया मानक स्थापित किया है।

जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले के हजारों परिवारों को लाभ मिला है। पीएम जनमन योजना के तहत प्रत्येक पात्र हितग्राही को आवास उपलब्ध कराने का कार्य तेजी से पूरा किया गया, जिससे जिले को “मॉडल जिला” की श्रेणी में रखा गया है।

🔸 मुख्यमंत्री ने कहा — “हर पात्र व्यक्ति को उसका अधिकार मिले, यही सरकार की प्राथमिकता है। बलौदाबाजार-भाटापारा इस दिशा में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।”

🔸 उल्लेखनीय है कि जिले में आवास के साथ-साथ स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और आजीविका से जुड़ी योजनाओं में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

📍 बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रशासन ने सामूहिक प्रयास और निरंतर निगरानी से यह सफलता हासिल की है, जिससे अब यह जिला राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल हो गया है।