
योगेश यादव/ बलौदाबाजार, — ज़िले के सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अजय झा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वर्दी सिर्फ कानून की रक्षा नहीं करती, बल्कि मानवता की सेवा भी करती है।
जैसे ही थाना प्रभारी अजय झा को पुलिस मीडिया ग्रुप के माध्यम से जानकारी मिली कि जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती एक महिला मरीज तारणि वर्मा, जिनका ब्लड ग्रुप B Negative है, को तत्काल रक्त की आवश्यकता है, उन्होंने बिना समय गंवाए मरीज के परिजनों से संपर्क किया और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया।
कहते हैं कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म होता है, और बलौदाबाजार सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी निरीक्षक अजय झा ने इसे एक बार फिर साबित कर दिखाया।
जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती तारणि वर्मा नाम की महिला, जो डिलीवरी के लिए भर्ती थीं, को अचानक B Negative रक्त समूह की आवश्यकता पड़ी। यह ब्लड ग्रुप दुर्लभ होता है और समय पर मिलना अक्सर मुश्किल हो जाता है।
परिजनों द्वारा जब यह जानकारी पुलिस मीडिया ग्रुप में साझा की गई, तो इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजय झा ने तत्काल मरीज के पति प्रकाश वर्मा से संपर्क किया और बिना कोई देरी किए जिला अस्पताल पहुंचकर स्वेच्छा से अपना अमूल्य रक्तदान किया।
उनके इस मानवीय कदम की वजह से न सिर्फ तारणि वर्मा को समय पर इलाज मिल पाया, बल्कि उनकी डिलीवरी भी सुरक्षित रूप से पूरी हुई।”
थाना प्रभारी अजय झा का यह कार्य पूरे पुलिस विभाग की छवि को नई ऊँचाई देता है और यह दर्शाता है कि खाकी वर्दी में भी एक संवेदनशील और मददगार दिल धड़कता है।
“मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है, और अगर हमारे एक छोटे से प्रयास से किसी की जान बच सकती है, तो इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है,” – अजय झा, थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली बलौदाबाजार।
