रायपुर 20 अक्टूबर 2025 : मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़ के 24 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। रायपुर और दुर्ग-भिलाई में सुबह से बादल छाए हुए हैं। इससे पहले रविवार को बस्तर को ओडिशा और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर लैंड स्लाइड हो गया।
चट्टानों के बड़े टुकड़े पटरियों पर गिरने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। स्थिति को देखते हुए रेलवे ने किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन को रद्द कर दिया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 33.2°C दुर्ग में और न्यूनतम तापमान 15.8°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। अगले 5 दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब 4 बजे छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित त्याडा और चिपुरूपल्ली रेलवे स्टेशनों के बीच भूस्खलन हुआ। इस घटना में एक मालगाड़ी भी बीच रास्ते रुक गई। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रास्ता साफ करने का कार्य शुरू किया। इस मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
