रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत राजनांदगांव, सक्ती, मनेंद्रगढ़ और कोंडागांव जिलों के पुलिस कप्तानों में बदलाव किया गया है।
नए तबादला आदेश के अनुसार –
अंकिता शर्मा — वर्तमान में सक्ती की एसपी — को राजनांदगांव का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
रतना सिंह को मनेंद्रगढ़ जिले की नई एसपी के रूप में पदस्थ किया गया है।
प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ति जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
पंकज चंद्रा को कोंडागांव का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

