Skip to content
  • Tuesday, March 10, 2026

skynewschhattisgrah

news portal

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • सरगुजा संभाग
  • स्पोर्ट्स
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • नौकरी
  • टेक्नॉलाजी
  • Home
  • 2022
  • June
  • 24
  • बेटे के ऑनलाइन गेम के चक्कर में पिता के खाते से उड़ गए 39 लाख रुपये, आप भी रहे सावधान
राष्ट्रीय

बेटे के ऑनलाइन गेम के चक्कर में पिता के खाते से उड़ गए 39 लाख रुपये, आप भी रहे सावधान

June 24, 2022
admin

मोबाइल गेम खेलने के चक्कर में एक और परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच गया। BGMI गेम खेलने वाले एक बच्चे ने अपने पिता के खाते से 39 लाख रुपये खर्च कर डाले। News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला आगरा का है, जहां एक बच्चा अपने पिता के फोन में गेम खेलता था। बैंक खाते से इतनी बड़ी रकम गायब होने पर पिता परेशान हो गए और पुलिस में शिकायत की। आगरा पुलिस ने जांच की तो BGMI की डिवेलपर कंपनी क्रॉफ्टन का नाम सामने आया है।

पीड़ित पिता रिटायर्ड सैनिक हैं। उन्होंने पुलिस को अपनी शिकायत में कहा कि उनके खाते में 39 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। उन्हें नहीं पता कि बैंक खाते से इतनी बड़ी रकम कैसे गायब हुई। जब बैंक से इस बारे में पूछा गया तो पता लगा कि सबसे पहला अमाउंट पेटीएम के जरिए ट्रांसफर किया गया, जो सिंगापुर के एक खाते में पहुंचा है। यह खाता कथित तौर पर Krafton कंपनी से संबंधित है।

BGMI और इसी तरह के कई एक्शन गेम बाजार में मौजूद हैं। इन मोबाइल गेम्स में बेहतर हथियार, ड्रेस और इसी तरह के सामान खरीदने के लिए पैसे चुकाने पड़ते हैं। सेवानिवृत्त फौजी की तहरीर पर क्रॉफ्टन कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

Tags: 39 lakh rupees lost from father's account due to son's online game, you should also be careful

Post navigation

NHMMI – 59 वर्षीय व्यक्ति को हृदय के एक गंभीर जटिलता से बचाया गया
राज्य के किसानों को खरीफ के लिए दिया जा चुका 3243 करोड़ का ऋण, सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने की समीक्षा
Advertisement Carousel
× Popup Image
June 2022
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« May   Jul »

ताजा खबरें

छत्तीसगढ़

सरकारी धान खरीदी पर दाग! निपानिया केंद्र के बोरों में रेत-कंकड़ मिलने से हड़कंप

March 9, 2026
admin
Trending

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ‘संजू सैमसन’ की कहानी: छोटे गांव से टीम इंडिया के स्टार बनने तक का सफर

March 9, 2026
admin
बिजनेस

सोने की कीमतों में गिरावट: एक हफ्ते में 5,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ गोल्ड

March 9, 2026
admin
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल चुनाव में बड़ा उलटफेर: बालेन शाह की पार्टी आगे, बन सकते हैं पहले मधेशी प्रधानमंत्री

March 9, 2026
admin

Contact

Owned by-  Aish Media & Marketing

Address: Shop No. 65, Second Floor, Samvet Shikhar Complex, Rajbandha Maidan

Mobile- 9752355307

Email- skynewschhattisgarh@gmail.com

Superior News

Superior News theme is a complete magazine theme, excellent for news, magazines, publishing and review sites. Amazing, fast-loading modern magazines theme for personal or editorial use. You’ve literally never seen or used a magazine that looks or works like this before.

Copyright © 2026 skynewschhattisgrah
Privacy Policy
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress