आत्मानंद स्कूल खुलने पर विधायक चंद्रदेव राय को बधाई देने गृह ग्राम पहुंच गए सैकड़ो लोग, कहने लगे अब हमारे बच्चे भी करेंगे अंग्रेजी में पढ़ाई…

रायपुर- विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के प्रयासों से एक बार फिर क्षेत्र की जनता के चेहरे में खुशहाली आई है। इसलिए आज क्षेत्र की जनता विधायक के गृह निवास बालपुर पहुंचकर उनको बधाई देने पहुंचने लगे। दरअसल बिलाईगढ़ विधानसभा के लोगों की मांग थी कि आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जाए इसके लिए सभी विधायक से चर्चा भी किए थे। आखिरकार विधायक के प्रयासों से सरसीवा एवं भटगांव में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल अब खुलेंगे। इसको लेकर क्षेत्रवासियों ने विधायक का आभार प्रकट किया और उनसे मिलने उनके निज निवास पहुंच गए ।