Samsung Galaxy A57 : Exynos 1680 चिपसेट और बेहतर कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च

सैमसंग अपने लोकप्रिय मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज़ में एक नया मॉडल जोड़ने की तैयारी में है। Samsung Galaxy A57 को लेकर चर्चाएं तेज हैं। यह फोन Galaxy A56 का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा और उम्मीद की जा रही है कि इसमें Exynos 1680 प्रोसेसर, बेहतर कैमरा सेटअप और बड़ा बैटरी बैकअप मिलेगा।

जानकारी के अनुसार, मॉडल नंबर SM-A576B और SM-A576B/DS को हाल ही में सैमसंग के टेस्ट सर्वर पर देखा गया है। “DS” का मतलब ड्यूल सिम वेरिएंट से है, जो मिड-रेंज यूज़र्स के लिए बड़ी सुविधा मानी जाती है।

संभावित फीचर्स
नए Galaxy A57 में Exynos 1680 चिपसेट दिया जा सकता है, जो परफॉर्मेंस और एनर्जी एफिशिएंसी दोनों में सुधार लाएगा। कैमरा सेक्शन में भी बदलाव की उम्मीद है। जहां Galaxy A56 में 50MP मुख्य, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो कैमरा था, वहीं Galaxy A57 में बेहतर सेंसर या नया कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

फ़ोन का फ़र्मवेयर सैमसंग के इंटरनल सर्वर पर देखा गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि Galaxy A57 मार्च-अप्रैल 2026 तक लॉन्च हो सकता है।

सॉफ्टवेयर अपडेट्स के मामले में सैमसंग पहले ही मिड-रेंज यूज़र्स के बीच भरोसेमंद ब्रांड बन चुका है। उम्मीद है कि Galaxy A57 को भी लॉन्ग-टर्म एंड्रॉयड और सिक्योरिटी अपडेट्स का सपोर्ट मिलेगा।