विनोद केशरवानी/जिला सवाददाता- धर्म एवं आध्यात्म की नगरी शिवरीनारायण के गंगा घाट बावाघाट महानदी में गंगा महाआरती एवं दीपदान उत्सव के अवसर हजारों दीपक से घाट जगमगा उठा। उक्त आयोजन तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल द्वारा किया गया, जिसमें नगरवासी, विद्यार्थी, शिक्षक और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी,,कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और गंगा पूजन से हुई, इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोह लिया, जैसे ही संध्या आरती आरंभ हुई, हजारों दीपक की लौ एक साथ प्रज्वलित होते ही गंगा तट सुनहरी रोशनी से आलोकित हो उठा और चारों ओर “गंगा मैया की जयकार” के जयघोष गूंज उठे, विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, गंगा-स्वच्छता और भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है, इस अवसर पर प्रमुख रूप से सीताराम शर्मा, राधेश्याम शर्मा, शांतिदेवी शर्मा, पुरुषोत्तम हेमंत (गप्पु) शर्मा, विनोद शर्मा, तथा विद्यालय परिवार से प्रशांत, नवीन डे , स्वरूप राय, चौहान सर सहित बड़ी संख्या में नगरवासी और आसपास के श्रद्धालु उपस्थित रहे, कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने गंगा मैया से जनकल्याण की प्रार्थना की।
शहरवासियों ने तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल द्वारा किए गए इस दीपोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आस्था, एकता और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाते हैं,,
