लाल आतंक के विरुद्ध जारी है अभियान, खत्म हो रहा नक्सलवाद।
आज बीजापुर में छत्तीसगढ़ पुलिस की डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम की नक्सलियों के साथ चल रही मुठभेड़ में अब तक 6 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं।
यह लाल आतंक के समूल नाश की दिशा में सुरक्षाबल के जवानों की बड़ी सफलता है, मैं उनके साहस को सलाम करता हूं।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक देश-प्रदेश से नक्सलवाद का अंत करेंगे। हम इस संकल्प को पूरा करने में सफल हो रहे हैं, नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
