मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष है। नया घर या वाहन खरीदने का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी।
वृषभ राशि
वृषभ जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। छात्रों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए सफलता के संकेत हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए दिन मिश्रित रहेगा। अचानक शुभ समाचार मिल सकता है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए धनलाभ के योग बन रहे हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा, लेकिन वाणी और व्यवहार में संयम रखना होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए दिन चुनौतियों भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सतर्क रहना होगा। विवादों से दूर रहें और निर्णय सोच-समझकर लें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को आज रोजगार या पदोन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन भावनात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी अस्थिरता संभव है। किसी बड़े निर्णय को आज के लिए टालना बेहतर रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। परोपकारी कार्यों में भागीदारी बढ़ सकती है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन आर्थिक रूप से अनुकूल रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए संयम और धैर्य जरूरी है। नए रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन मिश्रित रहेगा। विवादों से दूरी बनाए रखें। पारिवारिक जीवन में सुधार होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
