बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए रिकॉर्डतोड़ मतदान के बाद आज नतीजों का दिन है। सुबह से ही मतगणना शुरू हो चुकी है और कुछ ही घंटों में यह स्पष्ट हो जाएगा कि बिहार की सत्ता पर NDA या महागठबंधन—किसका कब्ज़ा होगा। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 122 सीटों का जादुई आंकड़ा छूना होगा।
NDA में सीटों का बंटवारा
इस चुनाव में NDA पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरा है।
-
बीजेपी – 101 सीटें
-
जदयू – 101 सीटें
-
LJP (रामविलास) – 29 सीटें
-
रालोसपा (RLM) – 6 सीटें
-
हम (HAM) – 6 सीटें
नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और चिराग पासवान की तिकड़ी पहली बार चुनाव मैदान में एकजुट दिखी, जिसकी वजह से NDA ने कई सीटों पर मजबूत मुकाबला दिया है।
महागठबंधन की चुनावी रणनीति
महागठबंधन इस बार पूरे दमखम के साथ उतरा है।
-
RJD – 143 सीटें
-
कांग्रेस – 61 सीटें
-
वामदल – 30 सीटें
-
VIP – 9 सीटें
इसके अलावा चैनपुर, करगहर, नरकटियागंज, सिकंदरा, कहलगांव और सुल्तानगंज जैसी सीटों पर महागठबंधन के फ्रेंडली फाइट देखने को मिली।
VIP सीटों पर देशभर की नजर
बिहार चुनाव 2025 कई हाई-प्रोफाइल सीटों की वजह से भी चर्चा में रहा—
-
महुआ – तेजप्रताप यादव
-
राघोपुर – तेजस्वी यादव
-
अलीनगर – मैथिली ठाकुर
-
मोकामा – अनंत सिंह
-
छपरा – खेसारी लाल यादव
-
तारापुर – सम्राट चौधरी
-
लखीसराय – विजय सिन्हा
इसके अलावा प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी का प्रदर्शन भी पहली बार जनता के बीच कसौटी पर है।
कौन बनाएगा सरकार?
कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान तय करेंगे कि बिहार में NDA की वापसी होगी या महागठबंधन सत्ता पर कब्जा जमाएगा। बंपर वोटिंग के कारण दोनों गठबंधन अपनी जीत को लेकर दावे कर रहे हैं।
बिहार की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक साबित हो सकता है। जनता का फैसला किसकी झोली में जाएगा, इस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं।
