मूडीज रेटिंग्स ने कहा है कि भारत आने वाले दो साल तक G-20 देशों में सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी बना रहेगा। मूडीज के मुताबिक भारत की GDP ग्रोथ 2027 तक औसतन 6.5% रहने का अनुमान है।
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के ऊंचे टैरिफ और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहेगी।
50% अमेरिकी टैरिफ के बावजूद भारतीय निर्यातकों ने सफलतापूर्वक नए बाज़ार खोजे हैं। सितंबर में भारत का कुल निर्यात 6.75% बढ़ा, जबकि अमेरिका को निर्यात 11.9% घटा।
मूडीज ने ‘ग्लोबल मैक्रो आउटलुक 2026-27’ रिपोर्ट में कहा कि भारत की विकास दर को मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश, घरेलू उपभोक्ता मांग और निर्यात विविधीकरण का समर्थन मिलेगा। इन कारणों से आर्थिक रफ्तार मजबूत बनी रहेगी।
