कैबिनेट मीटिंग: नवा रायपुर स्टेडियम लीज पर, धान खरीदी के लिए 26,200 करोड़ मंजूर, कई विभाग होंगे विलय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय (महानदी भवन) में हुई कैबिनेट बैठक में 7 बड़े फैसले लिए गए। सरकार ने नीतिगत, प्रशासनिक और आर्थिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई है।


मुख्य निर्णय

1. नवा रायपुर क्रिकेट स्टेडियम लीज पर

  • नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ को लीज पर देने का निर्णय।

  • राज्य में क्रिकेट गतिविधियों और इंटरनेशनल मैचों को बढ़ावा मिलेगा।

2. धान खरीदी के लिए 26,200 करोड़ की स्वीकृति

  • समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 15,000 करोड़ की गारंटी

  • अतिरिक्त 11,200 करोड़ की स्वीकृति जारी।

  • धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू रखने सरकार का बड़ा कदम।

3. दो विभागों का विलय

  • सार्वजनिक उपक्रम विभाग का वाणिज्य-उद्योग विभाग में विलय।

  • बीस सूत्रीय विभाग का योजना-आर्थिक-सांख्यिकी विभाग में विलय।

  • प्रशासनिक कामकाज को सरल और प्रभावी बनाने का प्रयास।

4. दलहन-तिलहन की MSP खरीदी जारी

  • PSS योजना के तहत दलहन-तिलहन का समर्थन मूल्य उपार्जन पहले की तरह जारी रहेगा।

5. EWS-LIG के अविकृत मकान अब किसी भी आय वर्ग को बिक सकेंगे

  • बल्क पर्चेस की अनुमति, व्यक्ति/संस्था एक से अधिक मकान खरीद सकेगी।

  • लेकिन सरकारी अनुदान नहीं दिया जाएगा


एक महीने पहले हुई कैबिनेट में लिए गए निर्णयों की पुष्टि

  • दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए 24.50 करोड़ बकाया राशि एकमुश्त चुकाने का निर्णय।

  • 100 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती का अनुमोदन।

  • शासकीय सेवकों को आकस्मिक जरूरत पर वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण की सुविधा।


9 सितंबर की कैबिनेट के प्रमुख निर्णय

1. शहीद एएसपी की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति

  • सुकमा में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरेपूंजे की पत्नी स्नेहा गिरेपूंजे को राज्य पुलिस सेवा में DSP पद पर नियुक्ति।

2. सौर ऊर्जा नीति में बड़ा संशोधन

  • नई संशोधित नीति 2030 तक लागू

  • सौर परियोजनाओं को औद्योगिक नीति में प्राथमिकता उद्योग का दर्जा।

  • निवेशकों को कई रियायतें:

    • ब्याज पर अनुदान

    • पूंजी लागत पर अनुदान (सूक्ष्म उद्योग)

    • GST प्रतिपूर्ति

    • बिजली शुल्क व स्टाम्प ड्यूटी में छूट

    • भूमि उपयोग परिवर्तन शुल्क में छूट

    • SC/ST, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, तृतीय लिंग उद्यमियों को भूमि प्रीमियम में छूट

    • मेगा-उल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट्स को विशेष पैकेज

3. लोक सेवा आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति

  • रीता शांडिल्य को पब्लिक सर्विस कमीशन की नई अध्यक्ष नियुक्त करने का अनुमोदन।

4. वरिष्ठ मीडिया कर्मियों की सम्मान निधि दोगुनी

  • सेवानिवृत्त पत्रकारों की मासिक सम्मान राशि 10,000 से बढ़ाकर 20,000 रुपए की गई।

  • इसकी घोषणा बजट 2025-26 में की गई थी।