छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर दो अलग-अलग मुठभेड़, 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर; हिड़मा के ढेर होने की भी चर्चा

छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई जारी है। राज्य के दो अलग-अलग इलाकों में शनिवार सुबह से मुठभेड़ें चल रही हैं। पहली भिड़ंत छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर हुई है, जहाँ 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। इसी कार्रवाई में कुख्यात नक्सली हिड़मा के भी मारे जाने की चर्चा है, हालांकि अधिकारियों ने अभी इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की है।

सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से नक्सलियों की बड़ी मूवमेंट की सूचना थी, जिसके आधार पर सुरक्षा बलों ने सर्चिंग तेज की। मुठभेड़ के बाद इलाके को घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में IG ने जल्द विस्तृत जानकारी देने की बात कही है।