Lरायपुर। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अंतर्गत रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं संस्थाएं तथा इसके अधीनस्थ संभागीय कार्यालयों में कार्यरत तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को लंबे इंतजार के बाद पदोन्नति मिल गई है। विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक के बाद जारी आदेश के अनुसार, कर्मचारियों को पदभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति प्रदान की गई है।
कर्मचारियों की पदोन्नति वर्ष 2018 से लंबित थी। करीब 8 वर्षों बाद पदोन्नति सूची जारी होने से विभाग में उत्साह और संतोष का माहौल है।
इन कर्मचारियों को मिली पदोन्नति—
यशवंत कटकवार – ऑडिटर से निरीक्षक
बसंत दीवान – सहायक वर्ग-2 से सहायक अधीक्षक
अनिल सिंह ठाकुर – सहायक वर्ग-2 से ऑडिटर
अनिल कुमार साव – सहायक वर्ग-2 से ऑडिटर
लोकेश्वर पाटकर – सहायक वर्ग-3 से सहायक वर्ग-2
पदोन्नति आदेश जारी होने के साथ ही कर्मचारियों ने विभागीय पहल की सराहना की और लंबे समय से लंबित प्रक्रिया के पूरा होने पर खुशी जताई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इससे कार्य क्षमता और मनोबल दोनों में वृद्धि होगी।
