उत्तराखंड। इंडियन कायाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन (IKCA) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कायाकिंग एंड कैनोइंग इंटरनेशनल प्रेज़िडेंट कप 2025 की शुरुआत 28 नवंबर से टिहरी झील में हुई। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस भव्य जल क्रीड़ा प्रतियोगिता में भारत सहित 22 देशों के करीब 300 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर रहे हैं।
उद्घाटन दिवस छत्तीसगढ़ के लिए खास साबित हुआ, जहां खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।
पहले दिन छत्तीसगढ़ को मिले दो कांस्य पदक
1) 1000 मीटर C2 महिला वर्ग – ब्रॉन्ज मेडल
-
नीतू सोनवाने
-
मनमती बघेल
महिला वर्ग की इस स्पर्धा में दोनों खिलाड़ी बेहतरीन तालमेल और मजबूत तकनीक के दम पर तीसरे स्थान पर रहीं।
2) 1000 मीटर C4 पुरुष वर्ग – ब्रॉन्ज मेडल
-
भावेश साहू
-
तोरण साहू
-
सागर
-
पीलाश
पुरुष वर्ग की इस चुनौतीपूर्ण स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एंड कैनोइंग संघ के पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों और कोचिंग टीम को बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली यह सफलता राज्य के लिए गर्व का विषय है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने आगामी मुकाबलों के लिए भी उत्साह बढ़ाया है।
प्रतियोगिता के अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ के और भी खिलाड़ी पदक की दावेदारी में उतरेंगे। सभी की निगाहें अब राज्य के प्रदर्शन पर टिकी हैं।
