CG PSC- राज्य सेवा परीक्षा 2025: 238 पदों पर भर्ती, 1 से 30 दिसंबर तक आवेदन, नोटिफिकेशन जारी

रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने पीसीएस परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने परीक्षा तिथि, आवेदन प्रक्रिया और कुल पदों की जानकारी जारी करते हुए भर्ती प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक 3 दिसंबर को, कई बड़े फैसलों पर होगी चर्चा

1 दिसंबर से शुरू, 30 दिसंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 30 दिसंबर 2025 तक लिए जाएंगे। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समयसीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे।

238 पदों पर होगी भर्ती

जारी अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा के माध्यम से कुल 238 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी—

  1. प्रीलिम्स परीक्षा

  2. मेंस परीक्षा

  3. इंटरव्यू

इन तीनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

शैक्षिक योग्यता

  • अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण हो।

  • जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष की परीक्षा दे चुके हैं या देने जा रहे हैं, वे भी आवेदन के पात्र होंगे।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष

  • आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।

आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले अधिकृत नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें, ताकि श्रेणीवार पद, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और नियमों की पूरी जानकारी प्राप्त हो सके।

छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुलिस अधीक्षकों के नाम — देखें किस जिले में कौन SP है

युवाओं में उत्साह

पीसीएस परीक्षा 2025 की घोषणा के बाद अभ्यर्थियों में उत्साह बढ़ा है। राज्य सेवा में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह वर्ष बड़ी भर्ती का अवसर लेकर आया है।