रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 2 दिसंबर को रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक सीएम दोपहर 1:30 बजे बोईरदादर स्थित गोवर्धनपुर रोड पर शालिनी स्कूल के पास आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कंवर समाज की प्रमुख मांगों को ध्यान में रखते हुए 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। यह भवन लंबे समय से कंवर समाज की प्राथमिक मांगों में से एक रहा है।
कौन-कौन होंगे कार्यक्रम में?
कार्यक्रम की अध्यक्षता
➡ डॉ. नंदकुमार साय (पूर्व अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग)
द्वारा की जाएगी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में—
-
कौशल्या साय
-
भरत साय
-
अनंत राम पैंकरा
-
स्वधा साय
-
शांता साय
शामिल रहेंगी।
कंवर समाज का बड़ा जमावड़ा
इस सम्मेलन में सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, बिलासपुर, रायपुर सहित ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से भी
राष्ट्रीय, राज्यस्तरीय, जिला स्तरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे।
कार्यक्रम को कंवर समाज की एकता और सामाजिक विकास की दिशा में अहम माना जा रहा है।
