देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) को बुधवार को बड़े ऑपरेशनल व्यवधान का सामना करना पड़ा। इसके कारण दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे प्रमुख हवाई अड्डों से दोपहर तक करीब 200 उड़ानें रद्द कर दी गईं। कई उड़ानें घंटों विलंब से चलीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: अब काउंटर से भी ओटीपी आधारित तत्काल टिकट बुकिंग
कई प्रमुख शहरों की उड़ानें रद्द
विशाखापट्टनम, गोवा, अहमदाबाद, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, मदुरै, हुबली, भोपाल और भुवनेश्वर से हैदराबाद आने वाली सभी इंडिगो उड़ानें आज रद्द रहीं।
इसी तरह दिल्ली, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, हुबली और भोपाल से निकलने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुईं।
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 42 उड़ानें रद्द
केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी स्थिति गंभीर रही जहां 22 आगमन और 20 प्रस्थान उड़ानें रद्द कर दी गईं।
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, गोवा, कोलकाता और लखनऊ जाने वाली उड़ानों पर भी इसका असर पड़ा।
भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India, LIC) ने अडानी ग्रुप समर्थित सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 10% से ज्यादा की
दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी अव्यवस्था
दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की ज्यादातर उड़ानें 1–2 घंटे की देरी से चल रही हैं।
सूत्रों के अनुसार लगभग 85% उड़ानें विलंबित हैं, और औसत देरी 45 मिनट तक दर्ज हुई है।
उदाहरण के लिए —
उड़ान 6E6827 (मुंबई–दिल्ली) सुबह 11 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन बोर्डिंग शाम 5 बजे शुरू हुई।
क्रू की कमी बताई जा रही बड़ी वजह
सूत्रों के मुताबिक इंडिगो में क्रू सदस्यों की कमी एक बड़ी समस्या बनी हुई है, हालांकि कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसे नकारा है।
पिछले कुछ दिनों से विलंब लगातार देखने को मिल रहा है, लेकिन आज इसका सबसे बड़ा असर दिखाई दिया।
इंडिगो का आधिकारिक बयान
इंडिगो ने कहा —
“तकनीकी समस्याओं, एयरपोर्ट भीड़ और परिचालन संबंधी आवश्यकताओं के चलते कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। हमारी टीमें जल्द से जल्द स्थिति सामान्य करने में जुटी हैं। प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानें या धनवापसी उपलब्ध कराई जा रही है। हम हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं।”
