छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर: दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 12 नक्सली ढेर, DRG के 3 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा–बीजापुर बॉर्डर पर बुधवार सुबह हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी शव बरामद कर लिए गए हैं, और संख्या बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

हालांकि इस मुठभेड़ में देश ने अपने तीन वीर जवान भी खो दिए। DRG के 3 जवान शहीद हुए हैं, जबकि 2 जवान घायल हो गए हैं।

बस्तर रेंज IG सुंदरराज पी. ने इस एनकाउंटर की पुष्टि की है।

India vs South Africa 2nd ODI: विराट–गायकवाड़ का शतक, भारत ने रखा 359 रन का लक्ष्य

🔹 शहीद हुए जवानों के नाम

IG सुंदरराज पी. के अनुसार

  • हेड कॉन्स्टेबल मोनू वडारी

  • रमेश सोड़ी

  • कॉन्स्टेबल दुकारू गोंडे

ये तीनों बीजापुर DRG के जवान थे जो ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए।


🔹 कैसे हुआ एनकाउंटर?

बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने बताया कि

  • DRG, STF, COBRA, और CRPF की जॉइंट टीम बुधवार सुबह 9 बजे सर्च ऑपरेशन पर निकली थी।

  • ऑपरेशन बीजापुर–दंतेवाड़ा बॉर्डर के वेस्ट बस्तर डिवीजन के घने जंगलों में चल रहा था।

  • सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी

  • सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 12 नक्सली ढेर हो गए।

फिलहाल क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है और शव बरामदगी का काम पूरा कर लिया गया है।