रायपुर में ड्रग्स सप्लाई करने पहुंची जोड़ी गिरफ्तार, 26.22 ग्राम हेरोइन बरामद

राजधानी रायपुर में पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में पकड़े गए इन दोनों आरोपियों के पास से 26.22 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 2.60 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों से 23 लाख रुपए से अधिक का सामान भी जब्त किया है।

रायपुर में दो दिनों में 20 उड़ानें रद्द, 7 हजार यात्री परेशान

कार में बैठकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे

घटना 5 दिसंबर की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि साइंस कॉलेज मैदान के पास डीडीयू ऑडिटोरियम रोड पर एक काले रंग की हुंडई कार में दो युवक चिट्टा बेचने के इरादे से ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक तुलसीराम भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

कार, मोबाइल और ड्रग्स जब्त

तलाशी के दौरान पुलिस को 26.22 ग्राम हेरोइन मिली। इसके साथ ही एक हुंडई कार (CG 04 NT 3892) जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए, 7 मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 74 हजार रुपए) भी जब्त किए गए। पुलिस के मुताबिक बरामद ड्रग्स को इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलकर सील किया गया।

शादीशुदा महिला को 3 दिन बंधक बनाकर दुष्कर्म चाकू की नोक पर अगवा, स्कूल के पीछे और किराए के कमरे में दरिंदगी

आरोपी रायपुर के निवासी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—

  • आयुष दुबे उर्फ मयंक, निवासी पंचशील नगर

  • मृत्युंजय दुबे उर्फ एमडी, निवासी पचपेड़ी नाका

पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी लंबे समय से हेरोइन की बिक्री में सक्रिय थे और रायपुर में ही ग्राहकों को सप्लाई करते थे। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हेरोइन उन्हें कहां से मिली और आगे किसे सप्लाई करने वाले थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले का विस्तृत खुलासा जल्द किया जाएगा।

अमित बघेल गिरफ्तार: सरेंडर से 10 मिनट पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार