धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर आज बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग के साथ रिलीज हो गई है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो पिछले 17 सालों में किसी भी बॉलीवुड फिल्म ने नहीं बनाया। 3 घंटे, 34 मिनट और 1 सेकंड की रनटाइम के साथ यह आधुनिक दौर की सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म बन गई है।
सर्दियों में घूमने की बेहतरीन जगहें: बर्फबारी से एडवेंचर तक, जानिए टॉप विंटर डेस्टिनेशन
कम मार्केटिंग के बावजूद जबरदस्त चर्चा
फिल्म की मार्केटिंग काफी सीमित रखी गई थी और प्रेस शो भी कैंसिल कर दिए गए थे, जिसके चलते ट्रेड एक्सपर्ट्स शुरुआत में शंका जता रहे थे कि यह कमाई पर असर डाल सकती है। इसके अलावा रिलीज से एक दिन पहले यामी गौतम द्वारा ‘पेड पीआर’ पर उठाए गए सवाल ने भी फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ा दी। लेकिन इन सबके बावजूद धुरंधर को इससे फायदा ही मिला और फिल्म के लिए ऑडियंस का उत्साह और बढ़ गया।
धुरंधर का बजट और रेवेन्यू प्लान
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, धुरंधर को लगभग ₹220 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है, जिसमें मार्केटिंग कॉस्ट भी शामिल है। मेकर्स अपनी लागत का आधा हिस्सा नॉन-थिएट्रिकल रेवेन्यू — डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स — से वसूलने की योजना बना रहे हैं। बाकी की रिकवरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से होने की उम्मीद है।
ओपनिंग डे कलेक्शन: 30 करोड़ के क्लबहाउस में शामिल होने की सम्भावना
फिल्म ने ओपनिंग डे पर धूम मचा दी। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, धुरंधर ने पहले दिन ₹27.04 करोड़ की कमाई की है। यह फाइनल कलेक्शन नहीं है। उम्मीद है कि फिल्म आसानी से ₹30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी, जो इसे इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों में शामिल कर देगा।
देश–दुनिया में आज क्या हुआ? टॉप 10 बड़ी खबरें एक नज़र में
रणवीर सिंह की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
धुरंधर रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है। इसने उनकी फिल्म ‘पद्मावत’ (₹24 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही इस फिल्म ने सिम्बा (₹20.72 करोड़) और गली बॉय (₹19.40 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है।
साउथ की फिल्मों को भी पछाड़ा
फिल्म ने ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ को भी ओपनिंग में मात दे दी है, जिसने हिंदी बेल्ट में पहले दिन ₹18.5 करोड़ कमाए थे। इस तरह धुरंधर ने पैन-इंडिया स्तर पर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है।
